हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं ब्लेड की, जी हाँ आपने सही सुना। ब्लेड तो आप सभी के काम आती होगी और आपने देखा होगा कि इसके बीच एक खास तरह का डिजाइन भी बना होता है। तो क्या आप जानते हैं ये डिजाइन बनाने के पीछे कंपनी का क्या उद्देश्य होगा?
आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देंगे। जब से ब्लेड बनी है तब से ही ये डिजाइन चल रहा है इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण है इसको बनाने वाली कंपनी जिलेट। जिलेट कंपनी ने सबसे पहले ब्लेड बनाने की शुरुआत की और तभी से यह डिजाइन ब्लेड पर आता है।
साल 1901 में जिलेट कंपनी ने ब्लेड को जो डिजाइन दिया वो आज भी बरकरार है। कुछ समय पहले तक ऐसे रेजर ऐसे आते थे कि उन्हें ब्लेड के बीच में फिट करना होता था। इसी कारण ब्लेड को ऐसा डिजाइन दिया जाता था।
साल 1901 में जिलेट कंपनी ने ब्लेड को जो डिजाइन दिया वो आज भी बरकरार है। कुछ समय पहले तक ऐसे रेजर ऐसे आते थे कि उन्हें ब्लेड के बीच में फिट करना होता था। इसी कारण ब्लेड को ऐसा डिजाइन दिया जाता था।
इसके बाद कंपनियों ने ब्लेड के और भी डिजाइन बनायें लेकिन वो रेजर में फिट नहीं आते थे। तब से लेकर आज तक ब्लेड इसी डिजाइन के साथ आती है। तो अब आप समझ गए होंगे कि आखिर ब्लेड को यह डिजाइन क्यों दिया गया है।


