भारतीयों के लिए सबसे सस्ते देश...


भारतीयों के लिए सबसे सस्ते देश


🙏 नमस्कार दोस्तों, हम भारतीय घूमने-फिरने के बहुत शौकीन होते हैं, नये-नये एवं आकर्षक जगहों पर जाना और उसका लुप्त उठाना हमें बहुत ज्यादा पसंद होता है पर पैसों की कमी के कारण हम जा नहीं सकते हैं।
इसका एक कारण यह भी है कि ज्यादातर देशों में हमारा रूपया कमजोर होने के वजह से हमें वहाँ जाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ता है। इसलिए हम मन मार कर अपना program नहीं बनाते हैं।
पर आज मैं आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहा हूँ जहाँ हमारा रूपया उन देशों के तुलना में बहुत ज्यादा मजबूत है और उन देशों में हम भारतीयों को Free में वीजा भी दिया जाता है। 
तो उन देशों का नाम जान लीजिए और चल पड़े वहां घूमने😇😇😇😇😇😇😊


(1)  इंडोनेशिया - भारत का एक रूपया यहां के 207 इंडोनेशियन रूपिया के बराबर (1 रुपये = 207 रूपिया ) होता है। इंडोनेशिया एक अद्भुत द्वीपों का देश है यहाँ एकदम साफ नीला पानी और उष्णकटिबंधीय जलवायु देखने को हमें मिल जाएगा...इसके साथ सबसे अच्छी बात ये है कि यहां भारतीयों को Free वीजा भी  दिया जाता है।


(2) -वियतनाम - यहां तो भारतीय रुपया और भी बहुत तगड़ा है। यहां भारत का एक रूपया वियतनाम के 355 दोंग (1 रू=355 दोंग) के बराबर है। वियतनाम अपने शानदार और स्वादिष्ट व्यंजन और खूबसूरत नदियों के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है। इसके अलावा यहां युद्ध के संग्रहालय और फ्रेंच वास्तुकला बहुत प्रसिद्ध है। दोस्तों कम पैसों में यहां आसानी से घूम के आ सकते हैं।


(3) कम्बोडिया- कम्बोडिया में भी हमारा रुपया काफी मजबूत है। यहां भारत का एक रूपया कम्बोडिया के (1 रु=64 रियल) 64 कम्बोडियन रियल के बराबर है। कम्बोडिया अपने पत्थरों से बने विशालकाय मंदिरों की वजह से बहुत प्रसिद्ध है। यहां हिन्दू देवी देवताओं के बहुत से मंदिर है जिसकी वजह से यहां हिन्दू बहुतायत में आते हैं। यहां के रायल पैलेस और पुरातात्विक खंडहर आकर्षित करने के लिए काफी हैं।

(4)हंगरी - हंगरी में भारत का एक रूपया हंगरी के 4 हंगरियन रूपए फोरिंट के बराबर होता है। हंगरी की वास्तुकला और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हंगरी की बुद्धापिस्ट दुनिया 🌍 के सबसे ज्यादा romantic जगहों में से एक है। bollywood की ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग यहीं होती है।

(5) चिली - भारत का एक रूपया चिली के 10 पेसो के बराबर होता है। चिली पूरी दुनिया में अपने जंगल और ट्रेकिंग के लिए famous है। यहां बहुत सी पर्वत श्रृंखला है, इसके साथ ही यहाँ कई सक्रिय 🌋 ज्वालामुखी चोटियां हैं। 

तो मेरे दोस्तों अगर आप कम पैसों में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ये पांचों देश आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है।


article पसंद आया तो pllz share करें...और ऐसे ही बेहतरीन article के notification पाने लिए page के निचे  BELL 🔔 में click  कर लें... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.